लखनऊ : उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की ओर से कल यानी 25 अक्टूबर को UP PET की परीक्षाओं का आयोजन किया जा रहा है, 25 अक्टूबर, 30 अक्टूबर और 1 नवंबर को आयोजित किया जा रहा है,राज्य के सीएम योगी आदित्यनाथ ने परीक्षा को लेकर कड़े निर्देश जारी किए गए हैं,सुरक्षा, यातायात और परिवहन व्यवस्था पर विशेष ध्यान देने को कहा गया है।
परीक्षा के लिए 35,41,297 अभ्यर्थियों ने पंजीकरण कराया है. परीक्षा का आयोजन दो शिफ्ट में किया जाएगा, पहली शिफ्ट सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक चलेगी,परीक्षा प्रदेश के 60 जिलों में 1,372 केंद्रों पर आयोजित किए जाने की जानकारी दी गई है।
![]()
