देशभर में आज करवा चौथ का त्योहार मनाया जा रहा है,करवा चौथ सनातन परंपरा में सुहागिन महिलाओं द्वारा मनाया जाने वाला एक प्रमुख और पवित्र त्योहार है,यह व्रत हर साल कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को रखा जाता है,सुहागिन महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र, अच्छी सेहत और सुखी दांपत्य जीवन की कामना के लिए यह निर्जला व्रत रखती हैं।

महिलाएं सज-धजकर चांद के निकलने का इंतजार कर रहे हैं,व्रत रात में चंद्र दर्शन के बाद ही समाप्त होता है,चंद्रोदय के बाद महिलाएं छलनी में दीपक रखकर चंद्रमा को अर्घ्य देती हैं और फिर अपने पति के हाथों से पानी पीकर अपना निर्जला व्रत पूरा करती हैं।
पंचांग के अनुसार, दिल्ली में चांद आज रात 8 बजकर 17 मिनट पर निकलेगा। लेकिन खराब मौसम के चलते आसमान में देरी से दिखाई देगा, लेकिन हर स्थान और क्षेत्र के आधार पर चंद्रोदय का समय अलग अलग हो सकता है,करवा चौथ व्रत काफी कठिन होता है क्योंकि पूरे दिन जल, अन्न या किसी भी अन्य वस्तु का सेवन नहीं करते हैं, शाम को वेदी बनाकर उस पर माता पार्वती, शिव जी, गणेश जी और भगवान कार्तिकेय की स्थापना करके विधि विधान से पूजा करते हैं,रात के समय में जब चंद्रोदय होता है तो करवा से चंद्रमा को अर्घ्य देते हैं और फिर पारण करके व्रत को खोलते हैं,आज की रात चंद्रोदय देर से होता है, जिसकी प्रतीक्षा व्रतियों को होती है,आज करवा चौथ पूजा का शुभ मुहूर्त शाम में 5:38 बजे से शुरू है।
![]()

