उत्तर प्रदेश में MLC चुनाव 2026 के नतीजे सामने आ गए हैं, प्रदेश में 11 सीटों पर हुए विधानसभा चुनाव में 6 सीटों पर भाजपा और 5 सीटों पर सपा की जीत हुई है,अखिलेश यादव ने विधान परिषद चुनावों के नतीजों पर निशाना साधाते हुए भाजपा
का ‘फ्लॉप शो’ बताया। उन्होंने पीडीए का जनाधार बढ़ने का दावा करते हुए इसे 2027 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में सपा की संभावित जीत करार दिया।

बता दें कि पिछली बार बीजेपी को 6 सीट मिली थी, इस बार भी 6 पर हैं। लेकिन पिछली बार से समाजवादी पार्टी को 2 सीट का फायदा हुआ है और ये दो सीट वाराणसी और लखनऊ हैं,यूपी की दो महत्वपूर्ण सीटों पर दोनों जगह MLC चुनाव में समाजवादी पार्टी की जीत हुई है,ऐसे में समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव इस जीत से गदगद नजर आ रहे हैं,अखिलेश यादव ने इस चुनाव परिणाम को डबल इंजन की डबल हार करार दिया है।
अखिलेश यादव ने वाराणसी में मतगणना का जिक्र करते हुए कहा कि भाजपा पहले काउंटिंग और फिर री-काउंटिंग में भी हार गई, उन्होंने इसे ‘डबल इंजन की डबल हार’ बताया, 23 अक्तूबर को मतदान के बाद 27 अक्तूबर को पढ़े-लिखे बेरोजगार स्नातकों और अपने भविष्य को लेकर चिंतित युवाओं ने भी फैसला सुना दिया है।
![]()

