पश्चिम बंगाल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ताबड़तोड़ जनसभाएं हो रही हैं, बंगाल के आसनसोल में चुनावी रैली में पीएम ने अपने भाषण की शुरुआत देवी कल्यानेश्वरी और घाघर बुरी चंडी का आह्वान करके की,प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि बंगाल में अब सत्ता परिवर्तन निश्चित है, टीएमसी पर सिंडिकेट राज, कोयला और रेत माफिया को बढ़ावा देने का आरोप लगाया,प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दावा किया कि टीएमसी के पापों का घड़ा भर चुका है और बदलाव के बाद बंगाल नई ऊंचाइयों पहुंचेगा,भाजपा की डबल इंजन सरकार ही इस स्थिति को सुधार सकती है,बंगाल का राष्ट्रीय सकल घरेलू उत्पाद में योगदान 12 फीसदी से घटकर केवल पांच फीसदी रह गया है।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि केंद्र सरकार ने आसनसोल में उद्योगों के पुनरुद्धार के लिए 45,000 करोड़ रुपये आवंटित किए हैं, टीएमसी ने बंगाल को केवल निर्ममता दी है, जबकि भाजपा ने बाधाओं के बावजूद आसनसोल का विकास किया है,मोदी ने कहा कि आसनसोल और दुर्गापुर दोनों में महानगर बनने की क्षमता है,भाजपा के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार यहां विकास लाएगी,आपका एक वोट बंगाल के भविष्य की सुरक्षा की गारंटी बनेगा।
![]()
