राम नवमी का पावन पर्व पूरे देश में मनाया जा रहा है ,बह से श्रद्धालु पवित्र नदियों में स्नान करके, मंदिरों में अपने आराध्य के दर्शन कर रहे हैं,अयोध्या के राम मंदिर में दोपहर 12 बजे रामलला का सूर्य तिलक लगाकर जन्मोत्सव मनाया गया,रामनवमी हिंदू धर्म के प्रमुख पर्व में से एक है,इसे भगवान श्रीराम के जन्मोत्सव के रूप में मनाया जाता है, यह दिन चैत्र नवरात्रि के नौवें दिन आता है।
भगवान राम की पूजा के साथ-साथ श्रद्धालु मां दुर्गा की अराधना भी करते हैं, इस दिन देवी अंबे के सिद्धिदात्री स्वरूप की उपासना की जाती है, मान्यताओं अनुसार माता के इस रूप की पूजा-अर्चना करने से सभी कार्य सिद्ध होते हैं, नवमी चैत्र नवरात्रि का आखिरी दिन भी होता है, कई श्रद्धालु कन्या पूजन के बाद अपना व्रत खोलते हैं तो कई अगले दिन यानी दशमी तिथि को नवरात्रि व्रत का पारण करते हैं।
![]()
