पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु में आज बंपर मतदान हुआ,पश्चिम बंगाल में पहले चरण में 16 जिलों की 152 सीटों पर 91.40% वोटिंग हुई,वहीं तमिलनाडु की 234 सीटों पर 84.35% वोटिंग हुई है।

बंगाल और तमिलनाडु में मतदान समाप्त होने के बाद देश के मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने कहा, आजादी के बाद से पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु में अब तक का सबसे अधिक मतदान प्रतिशत दर्ज किया गया है, पश्चिम बंगाल में पहले चरण के तहत 152 सीटों पर मतदान कराए गए,जबकि तमिलनाडु में सभी 234 सीटों पर एक ही चरण में मतदान हुआ,शाम छह बजे आधिकारिक रूप से मतदान समाप्त हो गया,कुछ जगहों पर कतार में लगे वोटर्स ने देर तक मतदान किया, बंगाल में इससे पहले 2021 के चुनाव में राज्य में 81.69% मतदान हुआ था,वहीं तमिलनाडु में 2011 का रिकॉर्ड टूट गया है।
![]()
