उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर जिले में एक तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से दो कारों में भीषण आग से 9 लोग जिंदा जल गए वहीं भीषण हादसे में कुल 11 लोगों की मौत हुई है,दर्दनाक सड़क हादसे के बाद वाराणसी-रीवा हाईवे पर लंबा जाम लग गया, प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक,हादसे के वक्त कारों में बैठे लोग मदद के लिए चिल्लाते रहे, लेकिन आग इतनी तेज थी कि कोई भी उन्हें बचा नहीं सका सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

ड्रमंडगंज थाना क्षेत्र के बड़का घुमान मोड़ के पास बुधवार की रात एक तेज रफ्तार ट्रक ने दो कारों को जोरदार टक्कर मार दी, ट्रक की टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों कारों में तुरंत आग लग गई और उनमें सवार 9 लोग जिंदा जल गए,मरने वालों में ट्रक का खलासी और ड्राइवर भी शामिल हैं।
![]()
