उत्तर प्रदेश में प्रीपेड स्मार्ट लगाने वाले उपभोक्ताओं को पॉवर कॉर्पोरेशन ने उपभोक्ताओं को बड़ी राहत दी है,सूबे करीब 70 लाख से अधिक प्रीपेड मीटर में 50 लाख से अधिक उपभोक्ताओं के निगेटिव बैलेंस को देखते हुए उत्तर प्रदेश पॉवर कॉर्पोरेशन ने निगेटिव बैलेंस पर कनेक्शन नहीं कटने का आदेश दिया है।

दरअसल 13 मार्च को प्रीपेड मोड लागू होने से लाखों मीटरों का बैलेंस निगेटिव हो गया, जिसके बाद अब कनेक्शन ऑटोमैटिक कट रहे हैं,इसको देखते हुए उत्तर प्रदेश इसमें बकाया समायोजन का फार्मूला तय किया गया है,इसमें पुराने बकाये में पैसा नहीं कटेगा जिससे उपभोक्ताओं को राहत मिलेगी,समायोजन के तहत उपभोक्ताओं हर रिचार्ज में 10% बकाया समायोजित होगा,उपभोक्ता परिषद के अध्यक्ष अवधेश कुमार वर्मा ने कहा कि यदि रिचार्ज के बाद भी कनेक्शन न जुड़ने पर ग्राहकों को 50 रुपए प्रतिदिन मुआवजा मिलना चाहिए, भुगतान के दो घंटे के भीतर कनेक्शन जुड़ना चाहिए,इससे उपभोक्ताओं को काफी राहत मिलेगी।
![]()
