नई दिल्ली भारतीय रेलवे ने टिकट की कालाबाजारी रोकने और सीटों की उपलब्धता बढ़ाने के लिए टिकट के रिफंड नियमों में बड़ा बदलाव, रेलवे टिकट कैंसिल करने पर ज्यादा पैसा कटेगा,अब तक के नियमों के अनुसार, यदि कोई यात्री 72 घंटे या उससे पहले टिकट कैंसिल करता था, तो उसे लगभग पूरा रिफंड मिल जाता था।

जानकारों का कहना है कि इस व्यवस्था का फायदा उठाकर कई लोग टिकट बुक कर लेते थे और बाद में कैंसिल करके कालाबाजारी करते थे,नए नियमों के तहत अब टिकट कैंसिल कराने पर यात्रियों को पहले की तरह पूरा पैसा वापस नहीं मिलेगा, रेलवे के मुताबिक, ये बदलाव 1 अप्रैल से 15 अप्रैल के बीच लागू किए जाएंगे। इसके बाद सभी यात्रियों को टिकट कैंसिलेशन के दौरान नए नियमों के अनुसार ही रिफंड मिलेगा।
नए नियमों के तहत अब यात्री ऑफलाइन मोड में किसी भी रेलवे स्टेशन से अपना टिकट कैंसिल करा सकेंगे,पहले यात्रियों को उसी स्टेशन पर जाना पड़ता था, जहां से टिकट बुक किया गया था,इस नई सुविधा से यात्रियों को काफी राहत मिलेगी और प्रक्रिया आसान हो जाएगी,रेलवे ने यात्रियों को अतिरिक्त सुविधा देते हुए कोच और क्लास बदलने का विकल्प भी दिया है, अब यात्री ट्रेन के निर्धारित प्रस्थान समय से 30 मिनट पहले तक अपनी सीट अपग्रेड कर सकेंगे। उदाहरण के तौर पर, यदि किसी यात्री ने 3rd AC में टिकट बुक किया है और 1st AC में सीट खाली है, तो वह अपग्रेड का विकल्प चुन सकता है, इससे यात्रियों को बेहतर यात्रा अनुभव मिलेगा और खाली सीटों का भी बेहतर उपयोग हो सकेगा।
![]()
