उत्तर प्रदेश के फतेहपुर में प्रधान डाकघर को साइनाइड गैस बम से उड़ाने की धमकी दी गई, जिला मुख्यालय शहर स्थित डाकघर में को ईमेल के जरिए उड़ाने की धमकी से हड़कंप मच गया,जिसकी सूचना पुलिस को दी गई, जिसके बाद पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक पुलिस बल और एलआईयू टीम के साथ मौके पर पहुंचकर मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी,पूरे परिसर में कड़े सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं।
पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक ने बताया कि प्रधान डाकघर के पोस्टमास्टर को ईमेल के द्वारा दोपहर 2 के करीब डाकघर को बम से उड़ने की धमकी दी गई थी,एसपी पुलिस अधीक्षक ने बताया कि इसी तरह के ईमेल प्रदेश के सभी जनपदों में स्थित डाकघर के पोस्टमास्टरों को भेजे गए हैं,सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए कानपुर से बमनिरोधक दस्ता और डॉग स्क्वायड की टीम बुलाई गई है,और ईमेल भेजने वालों की गहनता से जांच की जा रही है।
![]()
