यूपी: प्रयागराज के सिविल लाइंस स्थित गंगोत्री गार्डेन में इलाहाबाद हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के पूर्व संयुक्त सचिव प्रशासन अभिषेक तिवारी की ओर से एक रंगारंग होली मिलन समारोह का आयोजन हुआ, नव संवत्सर की पूर्व संध्या पर महिला और पुरुष अधिवक्तों के लिए अलग-अलग दो चरणों में आयोजित समारोह में नारी शक्ति के साथ ही सभी अभिवक्ताओं की व्यापक भागीदारी रही, होली मिलन समारोह कार्यक्रम में अभिषेक तिवारी ने अधिवक्ताओं को रंग गुलाल लगाकर होली और नव संवत्सर की बधाई दी,कार्यक्रम में महिला अधिवक्ताओं ने सक्रिय भूमिका निभाते हुए होली मिलन समारोह को नई उर्जा प्रदान की,अधिवक्ता एकता और सौहार्द के लिए आयोजित रंगारंग कार्यक्रम में अधिवक्ता फूल और गुलाल से होली खेलते हुए जमकर थिरके।
रंगोत्सव कार्यक्रम में हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष राकेश पांडे, महासचिव अखिलेश शर्मा, अपर महाधिवक्ता महेश चंद्र चतुर्वेदी,पूर्वा महासचिव अशोक सिंह,वरिष्ठ अधिवक्ता महेंद्र नाथ सिंह,वरिष्ठ अधिवक्ता राधाकांत ओझा समेत तमाम अधिवक्ता शामिल हुए।
![]()
