नोएडा: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 28 मार्च को नोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे का उद्घाटन करेंगे,उद्घाटन समारोह की तैयारियों का सीएम योगी आदित्यनाथ ने जायजा लिया,सीएम योगी ने अधिकारियों के साथ बैठक कर समारोह की रूपरेखा, सुरक्षा व्यवस्था और जनसभा की तैयारियों की समीक्षा की।
नोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे का उद्घाटन न केवल हवाई संपर्क को बढ़ावा देगा बल्कि क्षेत्रीय विकास, पर्यटन और व्यापार के लिए भी महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
![]()
