प्रयागराज: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से आज 23 अप्रैल को 10वीं और 12वीं के परीक्षा परिणाम घोषित किए गए हैं,10वीं में दो छात्राओं ने टॉप किया, 587 अंक लाकर सीतापुर की कशिश वर्मा और बाराबंकी की अंशिका वर्मा पहले स्थान पर रहीं,वहीं 12वीं में सीतापुर की शिखा वर्मा ने 488 अंक लाकर टॉप किया।

यूपी बोर्ड के परिणाम ऑनलाइन मोड में प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए जारी घोषित किए गए हैं,जिसमें यूपी बोर्ड के सचिव भगवती सिंह मौजूद रहे,इस वर्ष लगभग 52 लाख छात्रों ने परीक्षा दिया था,इस बार 12वीं के परीक्षा कुल 80.38% उत्तीर्ण प्रतिशत रहा है। वहीं, 10वीं में कुल 90.40 फीसदी विद्यार्थी पास हुए हैं।
पिछले वर्ष की तरह इस बार भी यूपी बोर्ड के नतीजों में सीतापुर के छात्रों ने टॉप कर अपनी खास पहचान बनाई है,बाराबंकी में 10वीं की अंशिका वर्मा के टॉप करने के साथ ही 12वीं के टॉप 3 विद्यार्थियों की तो बाराबंकी ने इस बार भी काफी अच्छा प्रदर्शन किया है।
![]()
