देशभर में आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 76 वां जन्मदिन मनाया जा रहा है, भाजपा इस दिवस को ‘सेवा संकल्प’ अभियान के रुप में मना रही है, प्रमुख विपक्षी दल के नेता राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिन की बधाई दी।
इस अवसर पर गृहमंत्री अमित शाह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी उन्होंने कहा आज के युवा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जीवन से प्रेरणा लें, उनका कोई राजनीतिक बैकग्राउंड नहीं उन्होंने कभी भी अपने परिवार के लोगों को अपने पद का लाभ दिया, वे देश को ही अपना परिवार मानते हैं, पीएम मोदी लगातार देश की सेवा में लगे हैं।
यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने पीएम मोदी को देश का शिल्पी बताया।
![]()
