उत्तर प्रदेश में त्रिस्तरीय पंचायती चुनाव को लेकर अनिश्चितता विराम लग गया है,पंचायती राज मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने स्पष्ट किया कि हाईकोर्ट के आदेश का पालन होगा और प्रक्रिया में किसी भी प्रकार की अड़चन नहीं आने दी जाएगी, हर हाल में जुलाई 2026 तक ग्राम पंचायत,क्षेत्र पंचायत और जिला पंचायत के त्रीस्तरीय चुनाव में करा लिए जाएंगे,राज्य निर्वाचन आयोग और प्रशासनिक मशीनरी को तैयारी संबंधी निर्देश दिए गए हैं।

मंत्री ओपी राजभर ने कहा कि ओबीसी आरक्षण को लेकर अगली कैबिनेट बैठक में पिछड़ा वर्ग आयोग के गठन को मंजूरी मिल जाएगी,आरक्षण 2011 की जनगणना के आधार पर ही तय होगा और कोई नई गणना नहीं कराई जाएगी,पूर्व में लागू आरक्षण चक्र को ही जारी रखा जाएगा।

मंत्री ओपी राजभर ने बताया कि ग्राम प्रधान, ब्लॉक प्रमुख, जिला पंचायत सदस्य और जिला पंचायत अध्यक्षों के कार्यकाल अलग-अलग समय पर समाप्त हो रहे हैं,लेकिन किसी का भी कार्यकाल जुलाई से आगे नहीं बढ़ाया जाएगा,और इस समयसीमा को ध्यान में रखते हुए चुनाव कार्यक्रम तय किया जाएगा।
![]()
