उत्तर प्रदेश में आतंकवाद के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत यूपी एटीएस ने ISIS से जुड़े एक ऑनलाइन कट्टरपंथी नेटवर्क का भंडाफोड़ किया,एटीएस ने बीडीएस कर रहे सहारनपुर एक छात्र को गिरफ्तार किया है,आरोपी की पहचान हारिस अली के रूप में हुई है।
ATS के अनुसार, खुफिया इनपुट से जानकारी मिली थी कि कुछ लोग प्रतिबंधित आतंकी संगठन ISIS की तरह ऑनलाइन माध्यमों के जरिए कट्टरपंथी विचारधारा फैलाकर नए लोगों को जोड़ रहे हैं,इस मामले में ATS टीम को पुख्ता सबूत मिलने के बाद मुरादाबाद में कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया,आरोपी के कब्जे से मोबाइल फोन, सिम कार्ड और अन्य इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस बरामद हुए हैं,यह पता लगाया जा रहा है कि इस नेटवर्क से और कौन-कौन लोग जुड़े हैं।
![]()
