मुंबई के जुहू इलाके में बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग की एक बड़ी घटना सामने आई है,राहत की बात यह है कि इस जानलेवा हमले में टाइगर श्रॉफ पूरी तरह सुरक्षित हैं, सोशल मीडिया के माध्यम से लॉरेंस बिश्नोई गैंग (अनिल पंडित और हरमन संधू के नाम से) से आए ईमेल ने इस हमले की जिम्मेदारी लेने का दावा किया है, हालांकि, पुलिस इस दावे और वायरल पोस्ट की सत्यता की जांच कर रही है।
टाइगर श्रॉफ पर हमला उस वक्त हुआ जब वह जुहू स्थित जेवीपीडी ग्राउंड (फुटबॉल खेलकर) से अपनी कार से लौट रहे थे, उसी दौरान बाइक पर सवार तीन अज्ञात बदमाशों ने उनकी कार पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी, इस फायरिंग की घटना में टाइगर श्रॉफ का ड्राइवर और एक अन्य व्यक्ति (रिक्शा चालक) घायल बताए जा रहे हैं, जिन्हें तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया।
![]()
