लखनऊ: उत्तर प्रदेश में राजनीतिक हवा बदलने का दावा करने वाली कांग्रेस पार्टी के प्रदेश कार्यलय पर जमकर हंगामा हुआ, कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष अजय राय अपने समर्थकों के साथ बदसलूकी का आरोप लगाते हुए नाराज होकर पार्टी दफ्तर से बाहर निकल गए,हालांकि प्रमोद तिवारी ने मौके नजाकत को देखते हुए अजय राय को मनाकर अंदर ले गए।
यूपी कांग्रेस की नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष आराधना मिश्रा मोना के कार्यभार ग्रहण के दौरान रविवार को पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अजय राय और कांग्रेस की महिला पार्षद ममता चौधरी के बीच नोकझोंक हो गई,इस दौरान अजय राय के समर्थक और दूसरे पक्ष के कार्यकर्ता आपस में भिड़ गए, अजय राय कांग्रेस नेता ममता चौधरी पर अपने समर्थकों के साथ बदसलूकी का आरोप लगाते हुए धरने पर बैठ गए, इस बीच वरिष्ठ कांग्रेस नेता प्रमोद तिवारी और इमरान मसूद नाराज अजय राय को मनाकर अंदर ले गए, माना जाता है कि फेर बदल के ताजा घटनाक्रम से अजय राय और उनके समर्थकों में नाराजगी व्याप्त है।
![]()
