दीपावली और धनतेरस तथा शादी-ब्याह के सीजन में सोना-चांदी की चाह रखने वालों के लिए कीमतों में गिरावट राहत लेकर आई है,अंतरराष्ट्रीय और घरेलू बाजारों में सोने और चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट दर्ज की गई है, जिसमें चांदी ₹16,000 टूटकर ₹1,94,000 प्रति किलो पर आ गई है,और सोना भी करीब ₹4,796 सस्ता हुआ है।

विशेषज्ञों का मानना है कि फिलहाल सोने-चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव बना रह सकता है,अमेरिका के केंद्रीय बैंक ‘फेडरल रिजर्व’ ने 3 साल में पहली बार ब्याज दरें बढ़ाई है,ब्याज दरों में बदलाव की उम्मीदों और डॉलर में उतार-चढ़ाव के चलते कीमती धातुओं पर दबाव बना हुआ है।
इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार, 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का दाम 4,796 रुपए गिरकर 1.42 लाख रुपए हो गया है। इससे पहले ये बीते हफ्ते यानी 17 अक्टूबर को 1.46 लाख रुपए पर था। वहीं, चांदी 2.11 लाख रुपए किलो से गिरकर 1.94 लाख रुपए पर आ गई है।
![]()
