नई दिल्ली: ब्रिक्स सम्मेलन के साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग के बीच एक बेहद महत्वपूर्ण द्विपक्षीय बैठक हुई, जिसमें दोनों नेताओं ने सीमा विवाद के निष्पक्ष, व्यावहारिक और पारस्परिक रूप से स्वीकार्य समाधान तलाशने के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।

2020 के गलवान सैन्य गतिरोध के बाद चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग की यह पहली भारत यात्रा है, जो दोनों देशों के रिश्तों को एक नई दिशा देने के लिहाज से काफी अहम मानी जा रही है, बैठक में इस बात पर सहमति बनी कि दोनों देशों के आपसी मतभेदों को विवादों में नहीं बदलने दिया जाना चाहिए।

चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने कहा कि चीन, भारत के साथ अपने संबंधों को हमेशा दीर्घकालिक दृष्टिकोण से देखता है और दोनों देशों के बीच आर्थिक सहयोग के रास्ते फिर से बहाल हो रहे हैं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्पष्ट रूप से जोर दिया कि सीमावर्ती क्षेत्रों में शांति और स्थिरता बनाए रखना ही दोनों देशों के द्विपक्षीय संबंधों के निरंतर विकास का आधार है।
![]()
