दुबई से तेलअवीव जा रहे फ्लाईदुबई के एक यात्री विमान को हाईजैक करने की कोशिश को एक भारतीय पायलट ने नाकाम कर प्लेन की सेफ लैंडिंग कराई,पायलट कैप्टन स्मित मच्छर की बहादुरी उसके को-पायलट पर भारी पड़ गई, जिससे 180 यात्रियों की जान बच गई।

कैप्टन मच्छर ने उस को-पायलट का मुकाबला किया जिसने प्लेन को क्रैश करने की कोशिश की थी,इस लड़ाई के दौरान को-पायलट ने उन्हें चाकू मार दिया, जिससे वे लहूलुहान हो गए और उन्हें बोलने में भी दिक्कत हो रही थी,विमान में सवार यात्रियों ने कैप्टन मच्छर की काफी तारीफ की और उन्हें इस पूरी घटना का हीरो बताया,इसराइल के प्रधानमंत्री बिन्यामिन नेतन्याहू ने फ्लाईदुबई की इस फ्लाइट से जुड़ी घटना पर बयान दिया है,उन्होंने कहा कि “जिस पायलट ने चाकू से हमला किया था, उसे गिरफ़्तार कर लिया गया है और फ़िलहाल सऊदी अधिकारी उससे पूछताछ कर रहे हैं,कैप्टन स्मित मच्छर पिछले चार साल से फ्लाईदुबई के साथ काम कर रहे थे, यह अमीराती सरकार की एक कम लागत वाली एयरलाइन है।
![]()
