लोकसभा में शुक्रवार को महिला आरक्षण बिल (नारी शक्ति वंदन अधिनियम) गिरने के बाद से सत्ता पक्ष और विपक्ष आमने-सामने हैं,महिला विधेयक को लेकर कांग्रेस केंद्र सरकार पर हमलावर है,वहीं भाजपा ने पलटवार करते हुए कहा कि बिल पास नहीं होने से देश की महिलाओं को नुकसान हुआ है,कांग्रेस को महिलाओं का आक्रोश झेलना होगा।
ओम बिरला ने कहा कि ‘संविधान संशोधन(131वां संशोधन) बिल पास नहीं हुआ,सदन में वोटिंग के दौरान इसे 2/3 बहुमत नहीं मिला, इस बिल के पक्ष में 298 और ना के पक्ष में 230 वोट पड़े हैं,यह बिल दो तिहाई बहुमत से पास नहीं हो पाया,इसलिए यह बिल विचार करने के लिए पेश किए जाने के स्तर पर ही गिर गया,जिसके बाद संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने अन्य दो बिल आगे नहीं बढ़ाने का ऐलान किया।

महिला आरक्षण बिल गिरने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि विपक्ष ने महिला बिल का विरोध करके भारी नुकसान किया है,वहीं कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने मौजूदा हालात को केंद्र सरकार के लिए काला दिन बताया और कहा कि यह पहला मौका है जब सरकार को राजनीतिक झटका लगा है,आज महिलाओं की समस्याएं तेजी से बढ़ रही हैं,संघर्ष भी बढ़ रहा है,महिलाएं मूर्ख नहीं हैं,अब मीडिया का शोर-शराबा काम नहीं करेगा,अगर आप कुछ ठोस करना चाहते हैं, तो 2023 में सभी दलों के समर्थन से सर्वसम्मति से पारित विधेयक को वापस लाएं।
![]()
