अमेरिका-ईरान में अस्थायी सीजफायर के ट्रंप का तल्ख बयान सामने आया है,अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को चेतावनी देते हुए कहा है कि अगर डील टूटी तो उसके खिलाफ पहले से ज्यादा घातक कार्रवाई की जाएगी,जब तक असली समझौता पूरी तरह लागू नहीं होता, तब तक अमेरिका की सेना, जहाज और हथियार ईरान के आसपास तैनात रहेंगे।

अमेरिका ने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को लेकर अपनी रणनीति भी साफ कर दी है, उन्होंने कहा कि ये महत्वपूर्ण समुद्री मार्ग हर हाल में खुला और सुरक्षित रहना चाहिए. अमेरिकी नौसेना के जहाज वहां मौजूद रहेंगे, ताकि तेल की आपूर्ति में कोई बाधा न आए. ट्रंप ने स्पष्ट किया कि वैश्विक अर्थव्यवस्था की सुरक्षा के लिए इस रास्ते पर किसी भी तरह का ईरानी नियंत्रण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
डोनाल्ड ट्रंप ने बुधवार को व्हाइट हाउस से कहा कि अगर समझौता टूटा तो ईरान पर पहले से भी ज्यादा बड़ी और ताकतवर कार्रवाई होगी, ट्रंप ने दोहराया कि वह ईरान को किसी भी कीमत पर परमाणु बम नहीं बनाने देंगे, ईरान के परमाणु कार्यक्रम पर पूरी तरह लगाम लगाना उनकी प्राथमिकता है।
![]()
