देश के तीन राज्य असम, केरल और पुडुचेरी विधानसभा चुनाव में रिकॉर्ड मतदान हुआ है,गुरूवार को असम-85.04%, केरल-77.38% और पुडुच्चेरी-89.08% की 296 सीटों पर भारी मतदान हुआ है,इन राज्यों के कुल 5.31 करोड़ मतदाता जोर-शोर से नई सरकार का फैसला करने के लिए सुबह से मतदान केंद्रों के बाहर जुटे रहे इसके साथ ही आज 1,899 उम्मीदवारों की किस्मत ईवीएम में कैद हो गई।

असम में 126, केरल की 140 और पुदुचेरी की 30 विधानसभा सीटों पर वोटिंग के लिए चुनाव आयोग ने कुल 63,060 मतदान केंद्र बनाए हैं,असम की 126 सीटों पर 722 उम्मीदवार मैदान में हैं,यहां भाजपा के नेतृत्व वाला एनडीए लगातार तीसरी बार सत्ता में आने की कोशिश कर रहा है,जबकि कांग्रेस एक दशक बाद वापसी के लिए जोर लगा रही है,आंकड़ों के मुताबिक दलगांव में सबसे ज्यादा 94.57 प्रतिशत मतदान हुआ,जबकि अमरी में सबसे कम 70.40 प्रतिशत वोट पड़े,राज्यभर में कड़ी सुरक्षा के बीच मतदान कराया गया।

शाम पांच बजे तक के आंकड़ों के अनुसार पुडुचेरी में सबसे ज्यादा करीब 86.92 प्रतिशत मतदान,वहीं केरल में 75.01 प्रतिशत मतदान दर्ज हुआ,जानकारों का मानना है कि भारी मतदान कोई साधारण बात नहीं है यह ऐतिहासिक है।
![]()
