अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पर अटैक करने के प्रयास से राजधानी वॉशिंगटन DC में हड़कंप मच गया,हमला व्हाइट हाउस कॉरेस्पोंडेंट्स डिनर के दौरान हुआ,अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को अचानक मंच से हटाकर सुरक्षित स्थान पर ले जाया गया,
इस हाई-प्रोफाइल इवेंट के बीच गोलियों की आवाज से सुरक्षा एजेंसियां तुरंत एक्टिव हो गई,ट्रंप के साथ उपराष्ट्रपति JD वेंस और कैबिनेट के अन्य सदस्य भी मौजूद थे,जिन्हें भी तुरंत सुरक्षित जगह ले जाया गया,रिपोर्ट के मुताबिक उपराष्ट्रपति JD वेंस और अन्य कैबिनेट सदस्य भी सुरक्षित हैं,सीक्रेट सर्विस ने कार्रवाई करते हुए एक संदिग्ध को हिरासत में लिया है।

AP और AFP की रिपोर्ट में भी बताया गया था कि डिनर के दौरान तेज धमाकों जैसी आवाजें सुनाई दीं, जिससे कार्यक्रम में अफरा-तफरी मच गई, लोगों ने जैसे तैस कुर्सी और मेजों के नीचे छुपकर किसी तरह जान बचाई, फायरिंग की आवाजें सुनकर तुरंत सुरक्षा एजेंसियां भीड़ के बीच से रास्ता बनाकर तेजी से मंच तक पहुंचीं. कुछ वीडियो भी सामने आए हैं, जिनमें तेज आवाजों के बाद हॉल में हलचल देखी गई।
![]()
