न्यूयॉर्क के ला गार्डिया एयरपोर्ट पर एयर कनाडा एक्सप्रेस का एक विमान फायर ट्रक से टकरा गया,भीषण हादसे में विमान के पायलट और को पायलट की मौके पर ही मौत हो गई,कम से कम 70 यात्री घायल हुए हैं,फायर ट्रक में सवार पांच लोग भी गंभीर रूप से घायल हुए हैं,विमान मोंटेलियल ट्रूडो इंटरनेशनल एयरपोर्ट से उड़ान भरकर न्यूयॉर्क के लागार्डिया एयरपोर्ट पर सुरक्षित लैंडिंग के बाद एक्सीडेंट का शिकार हुआ।
सोशल मीडिया पर आई शुरुआती जानकारी के मुताबिक यह दुर्घटना एयरपोर्ट के टैक्सीवे पर हुई, जो रनवे 4 के पास बताई जा रही है, कुछ रिपोर्ट्स में कहा गया है कि टक्कर के बाद एयरपोर्ट को कुछ समय के लिए बंद करना पड़ा,फ्लाइट ट्रैकिंग डेटा के मुताबिक फ्लाइट एक फायर ट्रक से रनवे पार करते समय टकरा गई, जब वो गेट की ओर जा रही थी।
![]()
