प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सार्वजनिक जीवन में सेवा के 25 साल पूरे होने के मौके पर लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि उन्होंने भगवान से प्रार्थना की है कि उन्हें इतनी शक्ति और सामर्थ्य मिले कि वे 140 करोड़ देशवासियों के लिए और अधिक ऊर्जा के साथ काम कर सकें, पीएम मोदी ने कहा कि आज जिस दायित्व पर हैं,उसमें में देश की जनता का बड़ा योगदान है,जनता ही जनार्दन है,मुझे हेड ऑफ द गर्वमेंट के तौर पर सेवा करते हुए 25 साल पूरे हो गए, ये जनता के आर्शीवाद का परिणाम है।
पीएम नरेंद्र मोदी ने भारतीय जनता पार्टी, एनडीए पर विश्वास रखने वाले सभी राजनीतिक पार्टियों का आभार,जनता की चरणों में शीश झुका कर नमन करता हूं, इस दौरान विधानसभा और लोकसभा के चुनाव में जनता ने मुझे अपनी सेवा के लिए चुना, मैंने आज सुबह परमात्मा से 140 करोड़ देशवासियों के लिए प्रार्थना कि परमात्मा मुझे इतनी शक्ति और ताकत दीजिए कि मैं अपने देश के लिए और अधिक उर्जा से काम कर सकूं और उनकी सेवा कर सकूं,’
पीएम मोदी ने कहा कि 7 अक्टूबर 2001 को जब उन्होंने गुजरात के मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ली थी, तब उन्होंने कभी नहीं सोचा था कि उनके जीवन में ऐसा पड़ाव भी आएगा. आज उन्हें सरकार के प्रमुख के तौर पर सेवा करते हुए 25 साल पूरे हो गए हैं, यह जनता के आशीर्वाद का परिणाम है।
![]()
