लखनऊ: उत्तर प्रदेश में मौसम का उतार-चढ़ाव जारी है, जिसके असर से सूबे के कई जिलों का तापमान घटबढ़ रहा है, बादलों की आवाजाही से बुधवार को राजधानी का अधिकतम तापमान 33.2 और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
पूर्वी उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में 60-70 किमी प्रति घंटा रफ्तार की हवा के साथ चली,बुधवार को गरज-चमक के साथ बारिश हुई, कानपुर में सर्वाधिक 76 किमी प्रति घंटे की गति से हवा चली, हल्की से मध्यम वर्षा के साथ तराई भाग में कहीं-कहीं भारी वर्षा भी दर्ज की गई, अगले 24 घंटे पूर्वांचल के कई क्षेत्र में मौसम ऐसे ही बने रहने की संभावना है।
मौसम विभाग ने गुरुवार को भी पूर्वी व पश्चिमी उत्तर प्रदेश में हल्की बारिश की संभावना जताई है और कहीं-कहीं वज्रपात की भी आशंका है,शुक्रवार से मौसम साफ हो सकता है।
![]()
