उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव को देखते हुए कांग्रेस ने बड़ा बदलाव करते हुए,आराधना मिश्रा ‘मोना’ को यूपी कांग्रेस का नया अध्यक्ष बनाया है,उन्होंने अजय राय का स्थान लिया है,वहीं सहारनपुर से लोकसभा सांसद इमरान मसूद को कार्यवाहक अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

उत्तर प्रदेश विधानसभा में कांग्रेस विधायक दल के नए नेता के रूप में चौधरी वीरेंद्र सिंह के नाम को मंजूरी दी गई है, देविंदर निषाद और आलोक प्रसाद को वरिष्ठ उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है, यह बदलाव आगामी 2027 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावों को ध्यान में रखते हुए पार्टी के सांगठनिक ढांचे को मजबूती देने के लिए किया गया है।
![]()
