उत्तर भारत में गरमी का कहर शुरू हो गया है,ऐसे में उत्तर प्रदेश का प्रयागराज सूबे के सबसे तपिश वाले जिला बना हुआ है,बृहस्पतिवार को 44.4 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा,एक हफ्ते के भीतर यह दूसरा मौका है, जब प्रयागराज प्रदेश में सबसे गर्म जिला रहा,इससे पहले 44.4 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान के साथ 19 अप्रैल को प्रदेश का सबसे गर्म जिला था।
सुबह 8 बजे के बाद धूप से लोग का बुरा हाल है,दोपहर एक बजे के बाद सड़कों पर सन्नाटा छा जाता,मौसम विभाग का कहना है कि अभी तीन दिनों तक भीषण गर्मी का प्रकोप जारी रहेगा, 25 व 26 अप्रैल को अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस तक होने की संभावना है, हालांकि 26 अप्रैल के बाद पश्चिमी विक्षोम की वजह से बूंदा-बांदी की संभावना है,जिससे तापमान में थोड़ी गिरावट आने का अनुमान है।
![]()
