नई दिल्ली, भारत की महिला हॉकी टीम ने 2026 एशियन गेम्स में इतिहास रच दिया है,चीन को 1-0 से हराकर 44 साल बाद एशियन गेम्स में स्वर्ण पदक जीता और लॉस एंजेलिस ओलंपिक 2028 के लिए क्वालीफाई किया।

महिला हॉकी टीम ने शुक्रवार को खेले गए फाइनल में चीन को 1-0 से हराकर गोल्ड मेडल अपने नाम कर लिया है,चार दशकों से अधिक के लंबे इंतजार के बाद यह टीम के लिए एक ऐतिहासिक दिन है,1982 के बाद पहली बार भारतीय महिला हॉकी टीम एशियन गेम्स में गोल्ड मेडल जीती है,आइची-नागोया में खेले गए फाइनल में जीत के साथ ही महिला हॉकी टीम ने लॉस एंजिल्स 2028 ओलंपिक के लिए भी क्वालीफाई किया है,अबतक भारत की झोली में कुल 6 गोल्ड मेडल आए,भारत ने आज 13 मेडल अपने नाम किए,इसके साथ ही मेडल टैली में भारत पांचवें स्थान पर आ गया,भारत के कुल मेडल की संख्या अब 76 पहुंच गई है।
![]()
