देशभर में आज 11 अक्टूबर को लोकनायक जयप्रकाश नारायण की जयंती पर उन्हे याद किया जा रहा है,प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने लोकनायक जयप्रकाश नारायण को याद करते हुए कहा कि लोकनायक का प्रभाव कई पीढ़ियों तक रहा और उन्होंने लोगों को यह विश्वास दिलाया कि सार्वजनिक जीवन राष्ट्र के नव-निर्माण का माध्यम बन सकता है,पीएम ने कहा कि आपातकाल के दौरान लोकनायक जेपी की निडर आवाज़ और सुशासन तथा समाज के वंचित वर्गों तक पहुँचने के लिए उनकी प्रतिबद्धता पर भी बल दिया, पीएम मोदी ने कहा कि ‘विकसित भारत’ के निर्माण की दिशा में काम करते हुए देश उनके आदर्शों को पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध है।

बिहार की राजधानी पटना में लोकनायक जयप्रकाश नारायण की जयंती के अवसर पर आयोजित राजकीय समारोह में मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी ने लोकनायक को याद करते हुए उन्हे शोषित और वंचितों की आवाज बताया।
राजधानी दिल्ली में भारत रत्न लोकनायक जयप्रकाश नारायण की जयंती पर वेलफेयर फाउंडेशन तथा एसोसिएशन ऑफ वॉलेंटरी एजेंसीस फॉर रुरल डेवलेपमेंट (एवार्ड) के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित एक कार्यक्रम का “लोकनायक- “कल, आज और कल” रखा गया है,इस परिचर्चा में लोकनायक के विचारों, उनके संपूर्ण क्रांति के नारे और ग्रामीण विकास के उनके दृष्टिकोण की वर्तमान व भविष्य के भारत में प्रासंगिकता पर गहन मंथन किया गया, कार्यक्रम के निवेदक सुप्रसिद्ध मूर्तिकार एवं राष्ट्रीय आधुनिक कला संग्रहालय (NGMA) के पूर्व महानिदेशक व भारतीय सांस्कृतिक संबंध परिषद (ICCR) के पूर्व उपाध्यक्ष अद्वैत चरण गड़नायक और अध्यक्ष, बृहस्पति वेलफेयर फाउंडेशन डॉ. बी. मिश्रा रहे।
![]()
