भारत की अध्यक्षता में नई दिल्ली के भारत मंडपम में 12-13 सितंबर 2026 तक 18वां ब्रिक्स शिखर सम्मेलन (18th BRICS Summit) आयोजित किया जा रहा है, ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में आतंकवाद के सभी रूपों की कड़ी निंदा की गई, इसमें 22 अप्रैल 2025 को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए हमलों का विशेषरुप से उल्लेख किया गया, नई दिल्ली घोषणापत्र में ईरान और अन्य देशों के साथ लंबी राजनयिक मशक्कत के बाद इस साझा बयान पर सहमति बनी।

ब्रिक्स देशों ने वैश्विक व्यापार को नुकसान पहुंचाने वाले एकतरफा टैरिफ, व्यापार प्रतिबंधों और संयुक्त राष्ट्र (UN) की मंजूरी के बिना लगाए गए आर्थिक प्रतिबंधों की आलोचना की।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) और वैश्विक वित्तीय संस्थानों में सुधारों की पुरजोर मांग उठाई, इस मांग को संयुक्त राष्ट्र (UN) का भी ऐतिहासिक समर्थन मिला,ब्रिक्स सहयोग के 20 वर्ष (2006-2026) पूरे होने के उपलक्ष्य में इस सम्मेलन के दौरान एक विशेष स्मारक डाक टिकट भी जारी किया गया।
![]()
