उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में 25 अप्रैल की रात को हुए तिहरे हत्याकांड का मुख्य आरोपी जीतू सैनी पुलिस मुठभेड़ में मारा गया है,गुरूवार को सुबह सिकंदरपुर गांव के पास जीतू सैनी की पुलिस से मुठभेड़ हुई जहां उसके दो साथियों को गोली लगी,घायल अवस्था में जटिया अस्पताल लाया गया, वहां से उसको जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया,अस्पताल में उपचार के दौरान जीतू सैनी की मौत हो गई।
इससे पहले, बुधवार को भी कोतवाली पुलिस और तिहरे हत्याकांड के दो आरोपी 50-50 हजार रुपये इनामी रिंकू व भारत के बीच मंगलवार रात को मुठभेड़ हुई थी, इसमें रिंकू दाएं और भारत के बाएं पैर में गोली लगी,आरोपियों के पास से पुलिस ने घटनास्थल के सीसीटीवी की डीबीआर,एक अवैध पिस्टल, एक तमंचा व कारतूस बरामद किए,वहीं मुठभेड़ के दौरान स्वाट टीम प्रभारी मोहम्मद असलम और सिपाही मोहित मलिक को गोली लगी,जिनको जटिया अस्पताल में भर्ती कराया गया,पुलिस टीम जीतू के आपराधिक इतिहास की जांच कर रही है।
![]()
