मध्य प्रदेश के धार में एक भीषण सड़क हादसे में करीब 16 लोगों की मौत हो गई है, जबकि सड़क हादसे में कई लोगों के घायल होने की खबर है, तिरला बायपास पर ओवरलोड पिकअप पलटने से हादसा हुआ,जबकि कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं,सीएम मोहन यादव ने दुर्घटना पर दुख जताया और मृतकों के परिवारजनों को 4-4 लाख रुपए, गंभीर घायलों को 1-1 लाख रुपए तथा घायलों को 50-50 हजार रुपए की सहायता राशि प्रदान करने का घोषणा की है।

यह दर्दनाक दुर्घटना चिकलिया स्थित रिलायंस पेट्रोल पंप के पास हुई, जब मजदूरों से भरा एक पिकअप ट्रक अचानक अनियंत्रित होकर पलट गया, प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, पिकअप वाहन में क्षमता से अधिक करीब 40 से 45 मजदूर सवार थे,वाहन के पलटते ही मौके पर चीख-पुकार मच गई और अफरा-तफरी का माहौल बन गया। स्थानीय लोगों ने तुरंत राहत कार्य शुरू किया और पुलिस को सूचना दी।
![]()
