0उत्तराखंड: केदारनाथ धाम के कपाट आज वैदिक मंत्रोच्चार के साथ खुल गए, बाबा के दर्शन के लिए लोग सुबह से ही लंबी कतारों में खड़े नजर आए,कई श्रद्धालु तो रात से ही अपनी बारी का इंतजार कर रहे थे,जैसे ही मंदिर के कपाट खुले, हर-हर महादेव” और ”जय बाबा केदार” के नारों से पूरा धाम गूंज उठा।

श्री केदारनाथ धाम के कपाट बुधवार प्रातः शुभ मुहूर्त में ठीक 8 बजे मंदिर के कपाट खुलते ही सर्वप्रथम भगवान की पंचमुखी डोली को गर्भगृह में प्रवेश कराया गया और सभी धार्मिक विधि-विधान के पश्चात भगवान केदारनाथ विधिवत विराजमान हुए, इस पावन अवसर पर प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी हजारों श्रद्धालु के साथ इस ऐतिहासिक क्षण के साक्षी बने,कपाट उद्घाटन के दौरान हेलीकॉप्टर से मंदिर पर भव्य पुष्प वर्षा की गई, जिसने श्रद्धालुओं के उत्साह और आस्था को और भी बढ़ा दिया।
![]()
