दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने मंगलवार को दिल्ली का 103700 करोड़ रुपये का बजट पेश किया,सीएम रेखा गुप्ता ने अपने बजट में बिजली, पानी, सड़क से लेकर स्वास्थ्य तक कई क्षेत्रों में बड़े ऐलान किए,दिल्ली की प्रति व्यक्ति आय राष्ट्रीय औसत से करीब 2.5 गुना ज्यादा है. 2026-27 में दिल्ली की प्रति व्यक्ति आय 5.1 लाख रुपये रहने का अनुमान है,बजट पेश करते हुए मुख्यमंत्री ने आम लोगों को बड़ी राहत का ऐलान किया, उन्होंने साफ कहा कि शहर में मुफ्त बिजली की योजना जारी रहेगी,सरकार ने बिजली सप्लाई के लिए 3942 का बजट आवंटित किया है, 9वीं में पढ़ने वाली छात्राओं को मुफ्त साइकिल, जबकि 10वीं के मेधावी छात्रों को फ्री लैपटॉप देने का ऐलान किया है।
1 लाख करोड़ के बजट में परिवहन को सबसे बड़ा हिस्सा मिला है, जबकि मेट्रो विस्तार, इलेक्ट्रिक बस बेड़े में बढ़ोतरी और महिलाओं की मुफ्त बस यात्रा योजना को बड़ी उपलब्धियों के रूप में पेश किया गया, बिजली में 100% कवरेज, 93.5% घरों तक पाइप्ड पानी और बढ़ते हरित क्षेत्र को भी रिपोर्ट में प्रमुखता दी गई, शिक्षा और स्वास्थ्य क्षेत्रों में भी बेहतर प्रदर्शन का दावा किया गया है.सीएम ने दिल्ली जल बोर्ड को 9,000 करोड़ रुपये का बड़ा आवंटन किया गया है,वहीं स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने के लिए 12,645 करोड़ रुपये का बजट रखा गया है,मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बताया कि वित्त वर्ष 2025-26 में दिल्ली का सकल राज्य घरेलू उत्पाद (GSDP) करीब 13 लाख करोड़ रुपये तक पहुंचने का अनुमान है. उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की नीतियों और प्रधानमंत्री के नेतृत्व के चलते दिल्ली को आर्थिक रूप से आगे बढ़ने का अवसर मिला है,अनाधिकृत कॉलोनियों के विकास के लिए 800 करोड़ रुपये और दिल्ली ग्राम विकास के लिए 787 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है।
![]()
