भारतीय रिजर्व बैंक ने बुधवार को अपनी प्रमुख नीतिगत रेपो रेट में 25 आधार अंक की वृद्धि की है,इस बढ़ोतरी के बाद रेपो रेट अब 5.5 फीसदी हो गई है,यह फैसला बढ़ती मुद्रास्फीति पर लगाम लगाने के उद्देश्य से लिया गया है,यह लगभग साढ़े तीन साल के बाद रेपो दर में की गई पहली वृद्धि है। इस दर वृद्धि से होम लोन, वाहन लोन और कॉर्पोरेट लोन महंगे हो जाएंगे। मौजूदा कर्जदारों के लिए मासिक किस्त (ईएमआई) भी बढ़ जाएगी।

पश्चिम एशिया में जारी संकट के बीच यह कदम उठाया गया है, आरबीआई द्वारा अल्पकालिक उधार दर में यह वृद्धि पिछली नीतिगत कार्रवाई के विपरीत है,पिछली बार रेपो रेट फरवरी 2023 में बढ़ाई गई थी,तब आरबीआई ने दर को 0.25 फीसदी बढ़ाकर 6.50 फीसदी कर दिया था, केंद्रीय बैंक ने 2023-24 के दौरान दर को अपरिवर्तित रखा था,अब आरबीआई एमपीसी बैठक के नतीजों के बाद एलान किया गया है,रेपो रेट को 5.25 प्रतिशत से बढ़ाकर 5.5 प्रतिशत कर दिया गया है।
![]()
