दिग्गज गायिका आशा भोसले का 92 साल की उम्र में निधन हो गया है,आशा ताई को 11 अप्रैल को मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया था,जहां 12 अप्रैल को उनका निधन हो गया है रिपोर्ट्स के अनुसार,दिग्गज सिंगर का कार्डियक अरेस्ट से निधन हो गया है, सोमवार को शाम 4 बजे शिवाजी पार्क में राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार होगा, उनके निधन की खबर से बॉलीवुड समेत उनके फैंस में शोक की लहर है।
आशा भोसले सिर्फ एक सिंगर नहीं, बल्कि हर दौर की पहचान बनी एक ऐसी आवाज, जिसने समय के साथ खुद को बदला, लेजेंड्री सिंगर की आवाज इस बात की गवाही देती रहेगी कि आशा भोसले सिर्फ एक नाम नहीं, बल्कि एक दौर था।

आशा भोसले का नाम भारतीय संगीत इतिहास में बेहद सम्मान के साथ लिया जाता है, उन्होंने आठ दशकों से भी ज्यादा समय तक संगीत जगत में योगदान दिया, उन्होंने गजल, भजन, पॉप और क्लासिकल हर शैली में अपनी आवाज का जादू बिखेरा, करीब 12 हजार से ज्यादा गाना गाए हैं, उनकी गिनती दुनिया के सबसे ज्यादा गाने रिकॉर्ड करने वाले कलाकारों में किया जाता है,सुरों की मल्लिका को राष्ट्रीय पुरस्कार, फिल्मफेयर अवॉर्ड, दादासाहेब फाल्के सम्मान और पद्म विभूषण जैसे प्रतिष्ठित पुरस्कारों से सम्मानित किया जा चुका है।
![]()
