पश्चिम बंगाल चुनाव में बुधवार को दूसरे चरण में 142 विधानसभा सीटों पर बंपर वोटिंग हुई, दूसरे चरण में 92.35 फीसदी मतदान दर्ज किया गया,23 अप्रैल को पहले चरण में 152 सीटों पर मतदान हुआ था, जिसमें रिकॉर्ड 93.19 प्रतिशत मतदान हुआ था।

आज पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता समेत छह जिलों की 142 विधानसभा सीटों पर वोटिंग हुई,कोलकाता के अलावा नदिया, पूर्व बर्धमान, हुगली, दक्षिण 24 परगना, उत्तर 24 परगना और हावड़ा जिलों में मतदान हुआ,चुनाव के दूसरे चरण में 3.21 करोड़ से अधिक मतदाता 1,448 उम्मीदवारों की किस्मत दांव पर है, चुनाव आयोग ने बताया कि इन 142 सीटों पर कुल 3,21,73,837 पंजीकृत मतदाता हैं,इनमें 1,64,35,627 पुरुष, 1, 57,37,418 महिला और 792 थर्ड जेंडर मतदाता शामिल हैं,दूसरे चरण में कई जगह हिंसा और ईवीएम के साथ छेड़छाड़ की खबरें भी सामने आईं,कई जगहों पर सुरक्षाबलों को हालात नियंत्रित करने के लिए लाठीचार्ज भी करना पड़ा।
भवानीपुर सीट जहां मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के सामने सुवेंदु अधिकारी मैदान में हैं, भवानीपुर सीट को नंदीग्राम की तरह ही देखा जा रहा है, जहां 2021 में शुभेंदु अधिकारी ने ममता बनर्जी को हराया था,पश्चिम बंगाल में दूसरे चरण की वोटिंग के लिए चुनाव आयोग ने कुल 41,001 मतदान केंद्र बनाए, मतदान शांतिपूर्ण कराने के लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं, केंद्रीय बलों की 2,407 कंपनियां तैनात की गईं. इनके अलावा पश्चिम बंगाल पुलिस और कोलकाता पुलिस के जवान भी सुरक्षा में लगाए गए, पश्चिम बंगाल, असम, तमिलनाडु, केरल और पुदुचेरी में मतगणना 4 मई को होगी।
![]()
