इक्वाडोर में एक हैरान करने वाला हादसा सामने आया है, जहां शाम की एक प्रार्थना सभा करा रहे एक रोमन कैथोलिक पादरी की मौत हो गई, यह घटना तब हुई, जब प्रार्थना सभा की लाइव-स्ट्रीमिंग के दौरान उन पर एक क्रूस गिर गया, दुनियाभर में इस हादसे का वीडियो वायरल हो रहा है।


राजधानी क्विटो से 265 किलोमीटर दक्षिण-पश्चिम में स्थित तटीय शहर गुआयाकिल के आर्चडायसीस (धार्मिक क्षेत्र) ने बताया कि मृतक पादरी का नाम पैट्रिसियो सांचेज था, जो परपेटुओ सोकोरो चर्च से जुड़े थे।
रात की प्रार्थना सभा की तस्वीर में दिख रहा है कि वेदी के ऊपर दीवार से एक भारी क्रूस टूटकर गिरता है और प्रार्थना करा रहे सांचेज के सिर पर जा लगता है।
पादरी वेदी के पीछे खड़े होकर प्रार्थना सभा में मौजूद लोगों से बात कर रहे थे तभी अचानक उनके ऊपर क्रूस आकर गिरता है, क्रूस लगने से उनको गहरी चोट लगी और फिर वह दोबारा नहीं उठ सके, आनन फानन में बचाव दल उनको लेकर अस्पताल पहुंचा, जहां उनको मृत घोषित कर दिया गया।
![]()
