लखनऊउत्तर प्रदेश में चुनाव आयोग के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के बाद मंगलवार को प्रदेश की नई ड्राफ्ट मतदाता सूची जारी कर दी है,इस बार चौंकाने वाले आंकड़े सामने आए हैं,दो करोड़ 89 लाख मतदाताओं के नाम कटे हैं,ड्राफ्ट सूची के अनुसार, यूपी में कुल 12 करोड़ 55 लाख मतदाता हैं,प्रदेश की राजधानी लखनऊ में सबसे ज्यादा 30.04 फीसदी वोट कम हुए है।
चुनाव आयोग ने जानकारी दी है कि करीब 2.89 करोड़ मतदाताओं के फॉर्म वापस नहीं लौटे,यानी ड्राफ्ट सूची में इतने वोटर्स के नाम शामिल नहीं है,राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा ने बताया कि प्रदेश में 12.55 करोड़ मतदाता है,पहले चरण के बाद 2.89 करोड़ यानी 18 फीसदी नाम कट गए,6 जनवरी से दावे-आपत्तियां की जा सकती हैं,जिनके भी नाम पहली ड्राफ्ट सूची में नहीं हैं, वे 6 फरवरी तक फॉर्म 6 भरकर जमा कर सकते हैं,ताकि उनका नाम जोड़ा जा सके,6 मार्च 2026 को अंतिम सूची जारी की जाएगी।
च
![]()
