महाकुंभ से अपनी नीली और खूबसूरत आंखों के लिए मशहूर हुईं मोनालिसा इस वक्त सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी हुई हैं, क्योंकि उन्होंने मुस्लिम बॉयफ्रेंड फरमान खान से शादी कर ली है, शादी का वीडियो और फोटोज वायरल होने के बाद सोशल मीडिया यूजर इसे लव जिहाद बता रहे हैं,अधिकतर हिन्दू लोग एक साजिश मान रहे हैं, तो वहीं इस मामले में साध्वी प्राची ने भी बयान दिया हैं,उन्होंने इस रिश्ते को लेकर गंभीर आशंका जताते हुए कहा कि मोनालिसा के साथ धोखा हो सकता है, और भविष्य में उसकी लाश 35 टुकड़ों में भी मिल सकती है, उन्होंने यह भी कहा कि यह मामला उन मामलों की याद दिलाता है,जिनमें लड़कियों की हत्या कर दी गई थी।

यही नहीं साध्वी प्राची ने फरमान पर ‘लव जिहाद’ का आरोप लगाते हुए कहा कि यदि फरमान हिंदू धर्म अपनाकर मोनालिसा से शादी करता तो उनका स्वागत किया जाता, लेकिन मौजूदा स्थिति में उन्होंने इस रिश्ते को लव जिहाद बताया है,अपने बयान में साध्वी प्राची ने लव जिहाद के मामलों का उदाहरण देते हुए जिक्र किया।
![]()
