मुंबई: महाराष्ट्र निकाय चुनाव में भारतीय जनता पार्टी गठबंधन को भारी जीत हासिल हुई है,महाराष्ट्र की 29 महानगरपालिकाओं के चुनावों में 25 से नगरनिकाय चुनाव में एनडीए गठबंधन की जीत हुई है,इन नगरनिकाय चुनाव की कुल 2869 सीटों में भाजपा ने 1421 सीटों पर जीत हुई हैै, जिसमें बीएमसी में भाजपा की ऐतिहासिक विजय हुई है, इस चुनाव में ठाकरे ब्रदर्स को बड़ा झटका लगा है।
महापालिका के चुनाव में बीजेपी गठबंधन के बहुमत पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एनडीए के कार्यकर्ताओं को बधाई दी, पीएम मोदी ने एक्स पर पोस्ट कर कहा, ‘मुझे उन सभी एनडीए कार्यकर्ताओं पर गर्व है जिन्होंने महाराष्ट्र में जनता के बीच अथक परिश्रम किया, उन्होंने हमारे गठबंधन के शानदार कामों के बारे में जनता को बताया, साथ ही आने वाले समय के लिए हमारी योजनाओं के बारे में बताया और विपक्ष के झूठ का प्रभावी ढंग से खंडन किया, मेरी शुभकामनाएं उनके साथ हैं.’
![]()
