मध्य प्रदेश के विजयराघवगढ़ विधानसभा के बरही में आयोजित विशाल ‘कृषि महोत्सव’ को क्षेत्र के विकास के लिए मील का पत्थर बताते हुए विधायक संजय पाठक ने इसे अभूतपूर्व सफलता करार दिया है, विधायक संजय पाठक ने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के इस दौरे से क्षेत्र को ₹1000 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों की सौगात मिली है,जिससे आने वाले समय में समूचे अंचल की तस्वीर बदल जाएगी।

‘कृषि महोत्सव’ कार्यक्रम में मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त करने के लिए लाखों की संख्या में जनसैलाब उमड़ पड़ा,इस मौके पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बरही-विजयपुर उद्वहन सिंचाई योजना सहित कई बड़े प्रोजेक्ट्स की घोषणा और शिलान्यास किया,इन योजनाओं से किसानों की हजारों एकड़ भूमि सिंचित होगी।
विधायक पाठक ने कहा कि “बरही की पावन धरा पर जो जनसमूह उमड़ा, उसने यह साबित कर दिया कि जनता को प्रदेश सरकार की नीतियों और विकास कार्यों पर पूरा विश्वास है, मुख्यमंत्री जी ने ₹1000 करोड़ की जो सौगातें दी हैं,वे केवल आंकड़े नहीं बल्कि लाखों परिवारों की खुशहाली का आधार हैं।
![]()
