ओडिशा : कटक एससीबी मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में लगी भीषण आग में 10 मरीजों की दर्दनाक मौत हो गई,जबकि हादसे में 11 कर्मचारी घायल हैं,सोमवार तड़के एससीबी मेडिकल कॉलेज और अस्पताल के आईसीयू में भीषण आग से अफरातफरी मच गई,दमकल विभाग की टीमें तुरंत अस्पताल पहुंचीं,दमकल कर्मियों ने अभियान चलाकर आग पर काबू पाया,मुख्यमंत्री मोहन चरण मांझी ने मृतकों के परिजनों को 25 लाख रुपये मुआवजा देने का एलान किया है।

आग लगने की शुरूआती वजह शॉर्ट-सर्किट बताई जा रही है,अधिकारियों का कहना है कि आग सुबह करीब 2:30 से 3:00 बजे के बीच अस्पताल के ट्रॉमा केयर विभाग के आईसीयू में लगी,और देखते ही देखते आग ने बड़ा रूप ले लिया,ट्रॉमा केयर विभाग में आग से कुछ ही मिनटों में ICU और आसपास के वार्ड में घना धुआं फैल गया,जिससे मरीजों और स्टाफ के बीच अफरा-तफरी मच गई,आग लगने के बाद सात मरीजों की मौके पर ही मौत हो गई,जबकि तीन और मरीजों की मौत धुएं के कारण दम घुटने से हुई,हादसे के वक्त वार्ड में करीब 23 मरीज भर्ती थे और उनका इलाज चल रहा था भीषण आग में 11 कर्मचारी भी घायल हैं।
![]()
