अमेरिका-इजराइल और ईरान के बीच छिड़े भीषण संग्राम से मीडिल-ईस्ट में जारी संघर्ष के बीच ईरान के नए सुप्रीम लीडर अयातुल्ला मुजतबा खामेनेई ने पद संभालने के बाद गुरुवार को अपना पहला बयान जारी किया,अयातुल्ला मुजतबा खामेनेई ने अमेरिका को चेतावनी देते हुए कहा कि वह मिडिल ईस्ट में मौजूद अमेरिकी सैन्य अड्डों को बंद कर दे,नहीं तो उन पर हमले जारी रहेंगे।
मुजतबा ने अमेरिका और इजराइल को चेतावनी दी है कि उन्हें ईरान पर किए गए हमलों की ‘भरपाई’ करनी होगी,ईरान के सरकारी टीवी पर पढ़कर सुनाए गए संदेश में खामेनेई ने कहा कि मौजूदा हालात में होर्मुज स्ट्रेट का रास्ता अभी नहीं खोला जाएगा, यह बयान ऐसे समय आया है, जब अमेरिका, इजराइल और ईरान के बीच युद्ध लगातार तेज हो रहा है।
सुप्रीम लीडर अयातुल्ला मुजतबा खामेनेई ने अमेरिका और इजराइल को चेतावनी दी है कि उन्हें ईरान पर किए गए हमलों की ‘भरपाई’ करनी होगी, अगर हमें यह भरपाई नहीं मिली,तो उन्होंने हमारी जितना नुकसान किया है,उतना ही हम उनकी संपत्ति को तबाह करेंगे,मुजतबा ने कहा कि ईरान अपने पड़ोसी देशों के साथ ‘दोस्ती’ चाहता है और उसका निशाना सिर्फ उन देशों में मौजूद अमेरिकी सैन्य अड्डे हैं।
![]()
