टी20 विश्व कप 2026 से पहले पाकिस्तान का ड्रामा जारी है, मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने टूर्नामेंट में खेलने का फैसला किया है, पाकिस्तानी टीम भारत के मुकाबलों का बहिष्कार करेगी यानी भारत और पाकिस्तान के बीच 15 फरवरी को खेले जाने वाले मैच में पाकिस्तान की टीम शामिल नहीं होगी।
पाकिस्तान ग्रुप ए में भारत, नामीबिया, नीदरलैंड्स और अमेरिका के साथ शामिल है। वह अपने सभी मैच श्रीलंका में खेलेगा, जो इस टूर्नामेंट का भारत के साथ सह-मेजबान है। पाकिस्तान अपना पहला मैच 7 फरवरी को टी20 विश्व कप के उद्घाटन दिन नीदरलैंड्स के खिलाफ खेलेगा। इसके बाद 10 फरवरी को अमेरिका से और 18 फरवरी को नामीबिया से मुकाबला करेगा। अगर पाकिस्तान भारत के खिलाफ होने वाले मैच का बहिष्कार करता है, तो उसे उस मैच के दो अंक गंवाने पड़ेंगे।
![]()
