एप्पल ने नया और सबसे सस्ता MacBook Neo लॉन्च कर दिया है, मैकबुक के लॉन्च होने के बाद से ही यह अपनी प्रीमियम बिल्ड क्वालिटी और परफॉर्मेंस को लेकर चर्चा में है,इस मैकबुक के एक नए टियरडाउन में पता चला है कि यह एप्पल का सबसे आसानी से रिपेयर होने वाला लैपटॉप हो सकता है।

एक यूट्यूब चैनल Tech Re-Nu ने MacBook Neo का टियरडाउन वीडियो शेयर किया है,इस वीडियो में दिखाया गया है कि लैपटॉप को खोलना काफी आसान है,मैकबुक नियो के एल्यूमिनियम बॉडी वाले नीचे के पैनल को 8 स्क्रू हटाकर खोला जा सकता है,लैपटॉप को जोड़ने के लिए Torx स्क्रू (T3, T5 और T8) का इस्तेमाल किया गया है,MacBook Neo के अंदर का लेआउट काफी साफ और व्यवस्थित दिखाई देता है,अन्य मैकबुक मॉडल्स की तुलना में इसमें कुछ कम कंपोनेंट्स नजर आते हैं, इसके अंदर एक छोटा सा मदरबोर्ड है,इसका प्रोसेस MacBook Air और MacBook Pro की तरह ही है।
![]()
