ऑनलाइन ऑर्डर्स से 10 मिनट डिलीवरी में डिलीवरी बॉय की सुरक्षा को लेकर बड़ा फैसला किया गया है,श्रम मंत्री मनसुख मांडविया के हस्तक्षेप के बाद प्रमुख कॉमर्स कंपनियों ने समय को लेकर दी गई डेडलाइन खत्म करने का फैसला लिया है,सरकार ने कंपनियों को स्पष्ट संदेश दिया कि तेज डिलीवरी के दबाव में डिलीवरी बॉय की जान जोखिम में नहीं पड़नी चाहिए।

ई कॉमर्स कंपनियों के 10 मिनट की टाइम लिमिट के चलते डिलीवरी बॉय पर तेज डिलीवरी का दबाव बढ़ रहा था,जिससे सड़क हादसों की आशंका बनी हुई थी,इसे लेकर 31 दिसंबर की रात गिग वर्कर्स ने हड़ताल भी की थी,जहां डिलीवरी बॉयज ने सरकार से अपील की थी कि उनकी सुरक्षा को लेकर कुछ कदम उठाए जाएं,केंद्र सरकार ने इस मुद्दे को गंभीरता से लेते हुए केंद्रीय मंत्री ने ब्लिंकिट, जेप्टो, स्विगी और जोमैटो के अधिकारियों से बातचीत की थी,बैठक में डिलीवरी पार्टनर्स की सुरक्षा को प्राथमिकता देने और समय सीमा हटाने की बात कही गई थी,मंगलवार को सरकार दखल के बाद गिग वर्कर्स को लिए 10 मिनटमें सामान की डिलीवरी देने की समय सीमा पर रोक लगा दी गई है।
![]()
